लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेश (आईआरसीटीसी) क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ से भुवनेश्वर, पुरी एवं कोणार्क के लिये 4 रात्रि एवं 5 दिन का हवाई टूर पैकेज का संचालन करने जा रहा है। यह टूर पैकेज 1 से 5 दिसम्बर तक संचालित किया जायेगा।आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज में भुवनेश्वर में नंदनकानन, जूलॉजिकल पाकर्, लिंगराज मंदिर, धौली स्तूप के दर्शन तथा पुरी में जगन्नाथ मंदिर, गोल्डन बीच, चिल्का लेक (सतपुड़ा में) अलरनाथ मंदिर, चंद्रभागा बीच, इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल तथा कोणार्क में सूर्य मंदिर, विश्व प्रसिद्ध कोणार्क डांस फेस्टिवल आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया जायेगा।
इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिये लखनऊ से भुवनेश्वर तथा वापसी की यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट द्वारा की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों/रिजॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने के लिए भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी।एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 50, 500 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 39,400 प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 37,100 तथ प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 32,200 (बेड सहित) एवं 30, 400 (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर की जायेगी।




