August 8, 2026 2:23 am

आईसीएस लखनऊ’ और ‘स्टडी आईक्यू आईएएस’ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ। ‘वैद आईसीएस लखनऊ’ और ‘स्टडी आईक्यू आईएएस’ के संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत राजधानी के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर प्रदेश की प्रशासनिक और शैक्षिक दुनिया की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और चयनित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद एवं सभापति, वित्त एवं प्रशासनिक समिति रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार आलोक रंजन (आईएएस) मौजूद रहे। दोनों ने अपने प्रेरणादायक संबोधनों से छात्रों में आत्मविश्वास और मेहनत की भावना को जगाया।

100 से अधिक चयनित अधिकारी हुए सम्मानित

वैद आईसीएस के निदेशक डॉ. पी. एम त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर संस्था से चयनित 100 से अधिक आईएएस, पीसीएस और न्यायिक सेवा के अधिकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने इसे संस्था की निरंतर मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया।

अनुभवों से मिली सीख

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गिरिवर दयाल सिंह, सचिव, राजस्व विभाग, ने भी भाग लिया। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी के दिनों की यादें साझा कीं और छात्रों को अनुशासन व समर्पण के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी

स्टडी आईक्यू आईएएस के इंडिया हेड स्वप्निल त्रिपाठी, दिनेश मूर्ति और उनकी टीम ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। राजधानी के विभिन्न स्कूलों और विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर विशेषज्ञों ने भावी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन भी दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!