लखनऊ। आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर रहीमाबाद पुलिस ने पैदल मार्च कर ताजिया जिन गांवों में उठाई जाती है उन लोगों बातचीत कर काफी भीड़ भाड़ को लेकर जुलूस में कानून व्यवस्था बनाए रखें शांतिपूर्ण ढंग से अपना-अपना त्यौहार मनाए और लड़ाई, झगड़ा, हुड़दंग करने वाले लोगों को समझा बुझाकर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मनाए जाने की अपील करते हुए रहीमाबाद थाना प्रभारी आनंद कुमार पर द्विवेदी ने मय हमराही पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल करते हुए रहीमाबाद चौराहे से लेकर दरोगा चक्की बाजार होते हुए और औरास रोड तक पैदल मार्च किया। और लोगों से कहा कि चार पहिया वाहन सड़क के किनारे ना खड़े करें, ताकि सड़क पर जाम न लगने पाए ग्रामीण एवं दुकानदारों से अपील की।




