सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों तथा संभ्रांत व्यक्तियों से शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व मनाने की अपील
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सस्पन में आज बुधवार को रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिरु नायक की अगवाई में आगामी होली को लेकर एक बैठक कर उसमें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि आप सभी लोगों से मेरी अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने घरों में होली का पावन पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और अपने-अपने गांवों के लोगों को शराब पीकर हुड़दंग और सोर सरबा न लड़ाई झगड़ा ना मचाए अगर आपको कोई भी व्यक्त गलत लग रहा है तो इसकी सूचना तत्काल मुझको देना अगर कोई भी झगड़ा लड़ाई कर रहा है यदि वह नहीं मान रहा है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने कहा कि यदि कोई भी शराब पीकर वाहन दो पहिया या फिर चार पहिया वाहन चलाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर रमेश सिंह दादा दिनेश सिंह ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य ग्रामीण तथा पुलिस स्टाफ मौजूद रहे ।




