November 11, 2026 10:49 am

लखनऊ: मलिहाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला राजमिस्त्री का शव, पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के संत नगर मजारा खडोह में मंगलवार सुबह राजमिस्त्री सुभाष चंद्र (43) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रकाश के आम के बाग में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव के गले में उनकी आधी पैंट फंसी हुई थी, जबकि आधी पैंट पेड़ से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, सुभाष सोमवार शाम बीड़ी लेने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर उनका शव मिला। मृतक की जेब से 300 रुपये, बीड़ी, माचिस और अन्य सामान मिला, जबकि मोबाइल फोन गायब था।

पत्नी सुमन ने पड़ोसी कुलदीप, राममिलन, रंजीत, आकाश और मीरा पर हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि बीते 27 अगस्त को भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सुभाष की पिटाई की थी, जिससे उनकी पसलियां टूट गई थीं। पत्नी ने पुलिस पर पहले शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के संत नगर गांव में मंगलवार सुबह राजमिस्त्री सुभाष चंद्र (43) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रकाश के आम के बाग में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव के गले में उनकी आधी पैंट फंसी हुई थी, जबकि आधी पैंट पेड़ से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, सुभाष सोमवार शाम बीड़ी लेने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर उनका शव मिला। मृतक की जेब से 300 रुपये, बीड़ी, माचिस और अन्य सामान मिला, जबकि मोबाइल फोन गायब था।

पत्नी सुमन ने पड़ोसी कुलदीप, राममिलन, रंजीत, आकाश और मीरा पर हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि बीते 27 अगस्त को भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सुभाष की पिटाई की थी, जिससे उनकी पसलियां टूट गई थीं। पत्नी ने पुलिस पर पहले शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!