मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) एक आभूषण की दुकान से चोरों ने करीब तीस हजार रुपए की चांदी और आर्टिफिशियल आभूषणों की चोरी कर ली रविवार की रात दुकान की सीमेंट चादर तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सोमवार को सूचना पर एसआई अनिल कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ज्वेलरी दुकान में घटना की छानबीन की।
बताते चलें कि रहीमाबाद निवासी अक्षय सोनी पुत्र राजेश सोनी अपने रहीमाबाद थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि दरोगा की चक्की से बाजार रोड पर उनकी शिवराम आभूषण की दुकान है रविवार रात चोरों ने दुकान के पीछे से चढ़कर सीमेंट की चादर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखें 185 ग्राम चांदी के सिक्के और लगभग 15000 की आर्टिफिशियल ज्वेलरी उठा ले गए, सुबह जब वह दुकान खोला और शटर को ऊपर उठाया तो देखा ऊपर सीमेंट की चादर टूटी हुई पड़ी थी दुकान के अंदर सामान का निरीक्षण किया तो उसकी दुकान से चांदी के सिक्के और आर्टिफिशियल ज्वेलरी गायब थी।
अक्षय सोनी ने घटना की सूचना रहीमाबाद थाने पर दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एस एस आई अनिल कुमार वर्मा ने घटना की गहनता से छानबीन की पीड़ित अक्षय सोनी ने रहीमाबाद थाने पर तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की।




