August 8, 2026 2:21 am

आम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के किनारे आम के पेड़ में एक युवक का शव लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रहिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कालिका खेड़ा मजरा उमरावल निवासी पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी कि उसके पति रज्जनलाल पुत्र स्व. मैंकू लाल बृहस्पतिवार की शाम खाना खाकर दरवाजे पर सोए थे बाकी परिवार के लोग घर के अन्दर सोए थे। शुक्रवार सुबह सरोजनी पुत्र राधेच्या जो मेरी ननद है। बाग की तरफ आई थी तो उसने देखा की आम के पेड़ में साड़ी का फन्दा लगा हुआ जिसमे रज्जन लाल का शव जमीन से करीब 3 फुट ऊपर लटका हुआ है। जिसकी मृत्यु हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताड़ शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!