November 6, 2026 8:33 pm

सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, इंदिरा नगर में भव्य दीपोत्सव व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

लखनऊ। (संवाददाता) इंदिरा नगर स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में दीपावली के पावन पर्व पर धनतेरस के दिन भव्य दीपोत्सव एवं विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना रहा।

इस अवसर पर रंगोली, दीया सजाओ, थाली सजाओ, वॉल हैंगिंग एवं कलश सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों और सुंदर कलात्मक सजावट से विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सराबोर कर दिया।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की सुहानी, शीतल, रिया, अपूर्वा, साझी, आसमा, श्वेता एवं कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीया सजाओ प्रतियोगिता में काव्या (कक्षा चार) प्रथम, पूजा (कक्षा दो) द्वितीय तथा परी और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। वॉल हैंगिंग में अभिनव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कलश सज्जा में आरोही प्रथम एवं कक्षा सात की जनन्तन द्वितीय स्थान पर रहीं।

प्रधानाचार्या रीती कुशवाहा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। अंत में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!