August 8, 2026 2:30 am

आम के बाग में लटकता हुआ मिला युवक का शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहदो में शनिवार की सुबह कुलदीप सिंह के बाग में एक युवक का शव लटकता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों ने रहीमाबाद थाने पर दी सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार हुआ हमराही कांस्टेबल के साथ पहुंचकर शव को आम के पेड़ से उतरवा कर जिसकी पहचान कराई गई सुभाष 20 वर्ष पुत्र राजेपाल रूप में पहचान हुई और इसकी जानकारी मिली कि सुभाष अपने घर से शुक्रवार की सुबह निकला था यह ढाला चला कर अपने परिवार का खर्च चला रहा था  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!