ए अहमद सौदागर लखनऊ। दीपावली पर्व और धनतेरस पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत पुलिस ने बुधवार शाम पूरे चिनहट इलाके में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के निर्देशन में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी सहित भारी फोर्स के साथ चिनहट बाजार के अलावा कमता, सुरेन्द्र नगर सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गश्त किया।
पैदल गश्त में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट और इंस्पेक्टर चिनहट के साथ क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
इस दौरान एडीसीपी पूर्वी और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने दुकानदारों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर बातचीत कर उनकी समस्याओं और पर्व की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
साथ ही इंस्पेक्टर चिनहट ने सभी दुकानदारों एवं अन्य लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इसके अलावा सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए हर समय चौकन्ना रहने के लिए कहा।





