August 8, 2026 2:21 am

आरडीएसओ में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा दिवस का आयोजन

लखनऊ। अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) में महात्मा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आरडीएसओ के लेक पार्क में एक वृहद श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरडीएसओ महानिदेशक अजय कुमार राणा द्वारा श्रमदान कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक ने लेक पार्क में पौधे भी लगाये डॉ. सविता सिंह, अध्यक्षा, आरडब्ल्यूडब्ल्यूए द्वारा भी इस अवसर पर पौधा लगाया गया। इस कार्यक्रम में आरडीएसओ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों समेत लगभग 160 लोगों ने हिस्सा लिया एवं श्रमदान तथा वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर संजय कुमार श्रीवास्तव, पीईडी,इन्फ्रा-1, डॉ.वीणा कुमारी वर्मा, ईडी- ट्रैफिक एंड साइको, कुमार उमेश, सीएमओ, आरडीएसओ, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी श्रम दान एवं वृक्षारोपण करते हुए अपना योगदान दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!