October 28, 2026 9:06 am

इंडियाज टैलेंट स्टार मीट एंड अवार्ड शो में अनेक विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। बच्चों और युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज से होटल आशियाना रेजीडेंसी लखनऊ में जे पी एस स्टार 11के तत्वावधान में आरम्भ हुए इंडियाज टैलेंट स्टार मीट एंड अवार्ड शो में अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं। मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तमदास तिवारी पुजारी सालासर बालाजीधाम राजस्थान और अरविन्द सक्सेना ने फिल्म अभिनेता गौरव कुमार, आर.पी. सिंह, एस एल श्रीवास्तव, विपिन राठौर, निलेश पाल, कंचन अग्निहोत्री, मंजूषा सक्सेना, माधुरी सिंह, शेखर राजवंशी, सूर्य रघुवंशी, शैलेन्द्र सिंह, सतीश, ज्वाला चौरसिया, आशीष, रण विजय सिंह, प्रदीप दास सहित अन्य विभूतियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक अरविंद सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के विभिन्न प्रांतों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रशिक्षित-गैर प्रशिक्षित कलाकारों को एक अभूतपूर्व मंच प्रदान किया जा रहा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!