August 8, 2026 2:29 am

इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने चोरी का किया राजफाश, चोर गिरफ्तार,नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास बसी नई कॉलोनी माधव ग्रीन सिटी निवासी नितिन कुमार के घर धावा बोलकर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी करने वाले को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने सोमवार को फुसलौना गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच हजार पांच सौ पचास रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास माधव ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले नितिन कुमार ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर बीते 11 नवंबर 2025 को चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर चोरों की तलाश में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रितेश भदौरिया व हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को लगाया गया था। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक सोमवार को उनकी टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक फुसलौना गांव के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर उक्त युवक को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम चिनहट क्षेत्र स्थित लौलाई गांव निवासी राज गौतम बताया।

पूछताछ में आरोपी राज गौतम ने नितिन कुमार के घर चोरी करने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!