मौके से अवैध तमंचा बरामद, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के अशोक रोड पर रहने वाले 47 वर्षीय अनुराग पांडेय ने मंगलवार को अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। पुलिस घरवालों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की तो पता चला कि अनुराग पांडेय पिछले कुछ दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि इसी बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा व कारतूस खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित अशोक रोड पर रहने वाले अनुराग पांडेय एक निजी कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के चलते वह पिछले कुछ महीनों से घर रहकर इलाज कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को अनुराग पांडेय अपने कमरे में अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। अचानक कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में गए उनके होश उड़ गए। अनुराग पांडेय खून से लथपथ होकर पड़े थे। यह माजरा देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अनुराग पांडेय पिछले कुछ महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर अनुराग पांडेय ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक कमरे में अवैध तमंचा पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है।




