August 8, 2026 2:14 am

इटौंजा: फर्जी फर्म के नाम जीएसटी की चोरी, एक आरोपित गिरफ्तार 

संगठित गिरोह बनाकर गरीब जरूरतमंद लोगों को रुपयों का लालच देकर करते थे धोखाधड़ी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। फर्जी किरायनामा तैयार कर फर्जी जीएसटी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराकर अल्तमस ट्रेडर्स के नाम पर जीएसटी चोरी की गई। इस गोरखधंधे का खुलासा कर इंस्पेक्टर इटौंजा की टीम ने रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस इससे पहले एक आरोपी को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक बीते 27 अगस्त 2025 को अभिमन्यु पाठक सहायक आयुक्त राज्य खंड 16 लखनऊ द्वारा जीएसटी कर चोरी के संबंध में अल्तमस ट्रेडर्स के फर्म मालिक जहीर अहमद द्वारा फर्जी तरीके से आईटीसी का अनुचित फायदा के लिए बिना अनुमन्य आईटीसी क्लेम व विभिन्न प्रकार से राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि सीतापुर जिले के रेऊसा थाना क्षेत्र स्थित कलीमपुर गांव निवासी बुद्धिप्रकाश को बीते 19 जून 2026 को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया था।

जबकि इस मामले फरार चल रहे सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र स्थित हुसैनपुर निवासी फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित जहीर अहमद को धरदबोचा। बताया गया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो सुनियोजित तरीके से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अल्तमस ट्रेडर्स जो कि वास्तविक रूप से अस्तित्व में नहीं थी और इसी फर्जी कंपनी के नाम पर आरोपित जीएसटी चोरी कर सरकार को चुना लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह लोग संगठित गिरोह बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया जाता था तथा कंपनियों के लिए फर्जी INVOICE बनाकर आनलाइन आईटीसी कर जीएसटी चोरी करते थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!