August 8, 2026 2:21 am

इटौंजा: युवक को अगवा कर मारपीट करने वाले दो हमलावर गिरफ्तार 

घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में बीते 23 फरवरी 2026 को सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित भिरसापुर गांव निवासी अरूण कुमार सिंह के भाई आलोक सिंह को स्कार्पियो से टक्कर मारने के बाद मारपीट कर अगवा करने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद हुई है।

सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित भिरसापुर गांव निवासी अरूण कुमार सिंह के भाई आलोक कुमार सिंह को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने आलोक को अगवा कर कुछ दूर ले गए और मारपीट कर स्कार्पियो से धक्का देकर भाग निकले थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।

उपनिरीक्षक मनीष कुमार मिश्रा के मुताबिक हमलावरों की तलाश की जा रही थी कि शनिवार को महिगवा थाना क्षेत्र स्थित इंदारा निवासी शिवम यादव उर्फ प्रधान व उपरोक्त निवासी दिवाकर यादव गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो भी बरामद कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों ने आलोक की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया था।

विरोध करने पर हमलावरों ने आलोक को अगवा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!