August 8, 2026 2:18 am

उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक (जू०हा० स्कूल) शिक्षक संघ, विकास खंड मलिहाबाद का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज को प्रणय अध्यक्ष जय शंकर मंत्री तेजेन्द्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक (जू०हा० स्कूल) शिक्षक संघ, विकास खंड मलिहाबाद का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक संगोष्ठी उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जनपद लखनऊ के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष कुणेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी अध्यक्ष काकोरी नसीर अहमद तथा अन्य जिला पदाधिकारी सम्मिलित रहे। अधिवेशन प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक श्री प्रमोद कुमार एवं श्री मोहितेन्द्र पांडेय द्वारा किया गया।

अधिवेशन में विकास खंड मलिहाबाद की नई कार्यकारिणी का औपचारिक चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया विकास खंड मलिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष प्रणय कुमार, मंत्री जयशंकर, कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र बहादुर, उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, सुश्री तरनजीत कौर, संयुक्त मंत्री : नितिन मुकेश, ओम प्रकाश, लेखाकार  रवि सक्सेना बनें।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति शपथ दिलाई गई तथा शिक्षक हितों, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है, और संगठन की एकजुटता से ही शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!