November 4, 2026 7:45 pm

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे सहित वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

डॉ. मनमोहन सिंह जी का आर्थिक चिंतन और बेदाग नेतृत्व देश को हमेशा सही दिशा दिखाता रहेगा- आराधना मिश्रा ‘मोना’

सूचना के अधिकार (आरटीआई) और मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून डॉ. सिंह की दूरगामी सोच का परिणाम-अभय दुबे

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह जी देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाले महानायक थे। डॉ. मनमोहन सिंह जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की अर्थव्यवस्था के शिल्पकार थे। 1991 में देश के वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने जो आर्थिक उदारीकरण के ऐतिहासिक कदम उठाए, उसी का नतीजा है कि भारत आज वैश्विक पटल पर एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर खड़ा है। एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 10 वर्षों तक बेहद संजीदगी, शालीनता और अटूट ईमानदारी के साथ देश का नेतृत्व किया, जो आज के समय में सार्वजनिक जीवन जीने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। मनरेगा जैसी योजना से ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों को रोजगार की सुरक्षा मिली, तो वहीं सूचना का अधिकार अधिनियम लाकर उन्होंने शासन-प्रशासन में अभूतपूर्व पारदर्शिता स्थापित की। शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून जैसे कदम देश की गरीब और वंचित आबादी को मुख्यधारा में लाने के लिए मील का पत्थर साबित हुए।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से उ0प्र0 कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री कुंवर सिंह निषाद, मीडिया विभाग के कोआर्डिनेटर श्री पुनीत पाठक, प्रवक्ता श्रीमती सिद्धिश्री, श्री अरशद खुर्शीद आदि वरिष्ठ नेताओं ने डाॅ0 मनमोहन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!