November 3, 2026 8:24 pm

रहीमाबाद में ओमनी वैन से डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज मंगलवार को ओमनी वैन से कथित गोमांस ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने वैन से सात बोरों में करीब डेढ़ कुंतल मांस बरामद किया। साथ ही मलिहाबाद के सैय्यद बाड़ा कसाई टोला में छापेमारी कर पशु काटने के उपकरण, छुरी, बांके, कुल्हाड़ी, तराजू और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सूचना पर जुगराजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास वैन पकड़ी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैजुल हरदोई जनपद थाना संडीला के अंतर्गत ग्राम निवासी मुन्नू खेड़ा एवं टिकरा बरार और मोहम्मद रिजवान निवासी मुन्नेखेड़ा, संडीला (हरदोई) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!