August 8, 2026 2:17 am

उत्तर प्रदेश पोल्ट्री एंड एनिमल हेल्थ एक्सपो 2025” का शुभारंभ

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को “उत्तर प्रदेश पोल्ट्री एंड एनिमल हेल्थ एक्सपो 2025” का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन (7 से 8 नवम्बर) में पोल्ट्री, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों उद्यमी, विशेषज्ञ, कंपनियाँ और किसान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य है— पशुपालन उद्योग को नई तकनीक, ज्ञान और नीति समर्थन के माध्यम से सशक्त बनाना।

 

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे — डॉ. जयकेश कुमार पांडे (पूर्व निदेशक, पशुपालन विभाग), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (अतिरिक्त निदेशक), डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी (उप निदेशक), एम. बहल (चेयरमैन, अल्लाना ग्रुप), एफ.एम. शेख (अध्यक्ष, PFBWF), डॉ. तरुण कुमार त्रिपाठी (पूर्व निदेशक, पशुपालन विभाग) एवं अरिंदम सिंघा रॉय (कार्यकारी निदेशक, CARD)। इस मौके पर प्रदेश भर से आए पशुपालक, युवा स्टार्टअप प्रतिनिधि, उद्योगपति और तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

 

एक्सपो में देश-विदेश की नामी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जहाँ नवीनतम पोल्ट्री तकनीकें, औषधियाँ, टीकाकरण प्रणाली, फ़ीड समाधान और उत्पादन उपकरण प्रदर्शित किए जा रहे हैं। किसानों के लिए यह प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हो रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान “उत्तर प्रदेश पोल्ट्री नीति 2025” पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें उद्यमिता, स्वरोज़गार और पशु स्वास्थ्य सुधार पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह नीति किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

 

एक्सपो का दूसरा दिन (8 नवम्बर) भी उतना ही रोचक रहेगा, जिसमें पैनल डिस्कशन, तकनीकी सत्र और उद्यमिता पर कार्यशालाएँ आयोजित होंगी। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पशुपालन क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!