August 8, 2026 2:21 am

उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में चला मॉर्निंग रेड/मास कांबिंग अभियान

मलिहाबाद लखनऊ । राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र मे रहीमाबाद पावर हाऊस के अन्तर्गत 33/11 केवी मॉल विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत साले नगर नौगस्ता और बदैया में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड/मास कांबिंग अभियान चलाए गए। अभियान के दौरान विद्युत चोरी, बकाए पर संयोजन विच्छेदन तथा राजस्व वसूली के कार्य प्राथमिकता में किए गए। सैकड़ों संयोजन अभियान में चेक किए गए, जिसमे विद्युत चोरी करते पाए गए 31 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही तथा बकाए पर 27 लोगों के संयोजन विच्छेदन किए गए।

नेवर पैड पर 57 उपभोक्ताओं पर कार्यवाही किए गए तथा 11 उपभोक्ताओं के मीटर उखड़ कर फोर्स पी डी की कार्यवाही किया गया और 1.4 लाख के ऊपर बिल जमा कराए गए। अभियान में उपखंड अधिकारी मलिहाबाद, विजिलेंस के इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, अवर अभियंता विजिलेंस अपने टीम के साथ, अवर अभियंता मलिहाबाद, अवर अभियंता रहीमाबाद, और संबंधित अवर अभियंता दया शंकर, के साथ राहुल, अशोक, तेज बहादुर, दुर्गेश, सोनू, राज पाल, रामदीन, अनूप, राजेंद्र, मनोज, सोनू, कल्लू, चांदीलाल, कारण, रवि सुजीत बोधराम कृष्पाल इत्यादि अभियान में शामिल थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!