August 8, 2026 4:55 am

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से की मुलाकात, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिलाया विश्वास

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास कैम्प कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का विश्वास दिलाया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दर्शन में ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने,भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विजली,दुर्घटनाओं से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।जनता दर्शन मे वाराणसी, बहराइच, बाराबंकी, झांसी, बदायूं, आजमगढ़, कासगंज, लखीमपुर, गोण्डा, कन्नौज, फतेहपुर, बरेली, औरैया, प्रयागराज,बागपत, जालौन, आगरा, श्रावस्ती, मुरादाबाद, देवरिया, रामपुर, लखनऊ, इटावा, जौनपुर, मैनपुरी, सीतापुर, ललितपुर, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, सहित लगभग 3 दर्जन से अधिक ज़िलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत बलिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, ललितपुर, अमरोहा सहित अन्य कई जिलाधिकारियों, औरैया, ललितपुर के पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, सीईओ ग्रेटर नोएडा सहित अन्य सम्बंधित उच्चाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!