November 8, 2026 11:37 pm

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वाधीनता दिवस पर हमें अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा तो मिलती ही है ,साथ ही देश प्रेम की भावना और अधिक बलवती होती हैं।
कहा कि हमें इस अवसर पर आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों के अनुरूप समतामूलक समाज के निर्माण तथा देश एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!