न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ/मेरठ। “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा हरीशंकरी (पीपल, बरगद, पिलखन) का पौधारोपण कर जनपद मेरठ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 जैसे भावनात्मक और प्रेरक अभियान में सहभागी बनकर मैं स्वयं को अत्यन्त गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आम जनमानस से उन्होने अपील की कि एक पेड मां के नाम अभियान के आप सभी सहभागी बने। उन्होने कहा कि पेड़ नहीं होगा,तो पर्यावरण अनुकूल नहीं होगा, तो पानी नहीं होगा। हम संकल्प लेते है कि पेड़ लगायेगे और उनको बचाएगें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधो का पालन पोषण अपने नौनिहालो की तरह करें।पेड़ वर्तमान भी है और पेड़ भविष्य भी हैं।एक-एक पेड़, एक-एक जीवन हैं, पौधारोपण अवश्य करें।वृक्षों की जीवन्तता सुनिश्चित करने के हर सम्भव प्रयास किये जांय।उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान 2025 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अन्तर्गत जनमानस में हरीतिमा संवर्धन एवं पौध रोपण के प्रति व्यापक जागरूकता की दृष्टिगत विशिष्ट वनों अटल वन् एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन्, त्रिवेणी वन, विरासत वृक्ष वाटिका, पवित्र धारा वृक्षारोपण, एक्सप्रेसवे वृक्षारोपण, सहजन भण्डार, ग्रीन चौपाल एवं खाद्य वन की स्थापना की गयी है। यह अभियान हमारे प्रदेश की हरित चेतना और जलवायु सुधार, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उप मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि प्रदेश में इस बार 37 करोड़ पौध लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य है और उस लक्ष्य का आप सभी हिस्सा बनें। वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को आज एक पेड मां के नाम लगाने की अपील की गयी। पेड़ो के महत्त्व व महत्ता पर प्रकाश डाला। पेड़ लगाने से पर्यावरण सुरक्षित होगा और पर्यावरण सुरक्षित होने से पानी की कमी दूर होगी। सभी लोग अभियान मे शामिल होकर अपने आस-पास की नदियों, नालों के किनारे पौधारोपण करने का संकल्प लें।यह महाअभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है ,यह हमारे भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प हैं। उपमुख्यमंत्री द्वारा पेड़ लगाने के लिए उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा सहजन भण्डारा के तहत 251 पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियो, आवास आयुक्त उ0प्र0/नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियो द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद अरूण चन्द्रप्रकाश गोविल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, श्री संजीव सिक्का, विवेक रस्तौगी, आवास आयुक्त उ0प्र0/नोडल अधिकारी बलकार सिंह, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, कुलपति सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के0के0 सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व संबंधित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।




