सात किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ बरेली की टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सात किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी हुई है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 लाख रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ बरेली टीम को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी मोड़ पर एक शख्स मौजूद है जो अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए कहीं जा रहा है।
इस सूचना पर एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक विकास यादव मीरगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा।
उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव निवासी देव सिंह पुत्र मंगली सिंह बताया।
एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अफीम की सप्लाई का काम करता है। यह भी बताया कि वह बिहार राज्य से एक बड़े तस्कर से अफीम खरीदकर लाता है और उसके सप्लाई पंजाब व उसके आसपास क्षेत्रों में करने की बात स्वीकार किया है। इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में एएनटीएफ टीम जानकारी एकत्र कर रही है।




