November 4, 2026 7:45 pm

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा को मिली बड़ी कामयाबी: दो करोड़ तीस लाख के मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार 

1.0224 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, 98 ग्राम अवैध स्मैक, एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन व 2,910 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट आगरा ने शुक्रवार को हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र से बलेनो कार में रखकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को चेकिंग के दौरान दबोच लिया।

आरोपी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का गोरखधंधा करने के सप्लायर हैं। इनके पास से 1.024 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, 98 ग्राम अवैध स्मैक, एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन व 2,910 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट आगरा के प्रभारी निरीक्षक हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वृंदावन मथुरा निवासी सुदामा पुत्र मुकुट पाल, गौरव कालोनी वृंदावन मथुरा निवासी मोनू कुशवाहा पुत्र गोपाल कुशवाहा, कल्यानपुर मथुरा निवासी अमित कुमार शुक्ला व जमुना पार मथुरा निवासी प्रीतम सिंह पुत्र रतनलाल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग आपस में पार्टनर हैं और अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने का काम करते हैं। यह भी बताया कि मादक पदार्थ हेरोइन व स्मैक को एक बड़े सप्लायर जो कासगंज का रहने वाला है उससे खरीद कर लाए थे और मथुरा जिले के वृन्दावन इलाके में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार किया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!