August 8, 2026 2:19 am

एएनटीएफ: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली तीन महिला तस्कर गिरफ्तार 

पांच किलो 99 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन व 4,630 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिहार राज्य से अवैध मादक पदार्थ (अफीम) लाकर हरियाणा व आसपास जिलों में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाली तीन महिला तस्करों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ मेरठ को इनके पास से पांच किलो 99 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन व 4,630 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ मेरठ ने मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर जिले के सदर बाजार पुलिस के सहयोग से रविवार को गंगोह बस अड्डे के पास से तीन महिला तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक पकड़ीं गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम नेपाल राज्य निवासी जयमाति कुमारी देवी पत्नी मदन प्रसाद महतो, उपरोक्त निवासी हसन तारा खातून पत्नी कमसुल मियां व बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण निवासी रूखसाना खातून पत्नी भुअर शेख उर्फ अब्दुल्ला शेख बताया।

पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो नेपाल व बिहार राज्य से अवैध अफीम लाकर हरियाणा व यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करतीं हैं। एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!