August 8, 2026 2:28 am

एएनटीएफ यूनिट बरेली: मादक पदार्थों की तस्करी करने तीन तस्कर गिरफ्तार 

एएनटीएफ टीम ने जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र से दबोचा 

एक करोड़ 43 लाख रुपए कीमत की हेरोइन व एचटिक अन हाईड्रेट, तीन मोबाइल फोन, एक इनोवा कार व 1,03,520 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के अलावा यूपी के अलग-अलग जनपदों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन तस्करों को एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 52,500 किलो ग्राम एचटिक अन हाईड्रेट, 640 ग्राम अवैध हेरोइन, तीन मोबाइल फोन, एक इनोवा कार व 1,03,520 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 43 लाख रुपए बताई जा रही है।

अवैध स्मैक (हेरोइन) बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल (एचटिक अन हाईड्रेट) की तस्करी करने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट बरेली के उपनिरीक्षक रवि कुमार सर्विलांस टीम लखनऊ के सहयोग से तस्करों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक रवि कुमार के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर तीन तस्करों को धरदबोचा।

ये भी पढ़ें…

चिनहट: होटल कर्मी ने की खुदकुशी, पुलिस पड़ताल में जुटी 

उपनिरीक्षक रवि कुमार के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बहोरपुरा बदायूं निवासी ओमेंद्र, औंध थाना फतेहगंज बरेली निवासी मनोज व साहासा गांव बरेली निवासी शाकिर बताया। उपनिरीक्षक रवि कुमार के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो स्मैक हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल एचटिक अन हाईड्रेट है जिसकी सप्लाई करते हैं और यह भी बताया कि यह केमिकल 2000 रूपए लीटर के रेट पर खरीद कर तस्करी करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!