मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में अंतर्गत विकास खण्ड मलिहाबाद की ग्रामपंचायत दौलतपुर के गौशाला में पर्यावरण संरक्षण के अधिनियम के तहत एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण जन आंदोलन का आयोजन किया गया रविवार सुबह 11 बजे वन विभाग के क्षेत्राधिकार मलिहाबाद आलोक तिवारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शर्मा के नेतृत्व में सतगुरु स्वामी गौशाला परिसर में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दर्जनों पौधे लगाकर की गई वन क्षेत्राधिकार आलोक तिवारी ने अपने संबोधन में बताया कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करना उसका दायित्व होना चाहिए वृक्ष जीवन का आधार है और इसके बिना किसी भी जीव जन्तु का जीवन संभव नहीं है वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शर्मा ने बताया कि मेरी ग्राम पंचायत को मिले लक्ष्य के अनुसार गांव की सड़को के किनारे खाली स्थानों पर पौधे रोपण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से ग्रामीणों को व्यक्तिगत रूप से भी पेड़ो को लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और हमारी ग्रामपंचायत ही नहीं सभी जगहों पर पेड़ लगाना चाहिए जिससे हमलोग इस प्रदूषण से राहत मिले और हमारे गांवों में आने वाली बीमारियों से बचा जा सके सरकार की मुहिम में शामिल होकर हम सब एक पेड़ मां के नाम के आधार पर लगाना चाहिए जिससे जल जीवन ओर भी बेहतर हो सके।
इस अवसर पर सागवान, पीपल, शीशम, सहीजन और प्रक्रिया आदि अन्य उपयोगी प्रजातियों के पेड़ लगाए गए इस कार्यक्रम में रेंजर आलोक तिवारी प्रधान प्रतिनिधि पवन शर्मा डिप्टी रेंजर देवेश राम प्राणजपे वन दरोगा दयाराम आर्य व अन्य वन अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे यहां पर ग्रामीणों में बृजकिशोर शर्मा श्री राम शर्मा लाजवेंद्र प्रताप सिंह रामकिशन यादव व समस्त ग्रामवासी सतगुरु स्वामी गौशाला पर इस कार्यक्रम की एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण बचाओ के तहत शोभा बढ़ाई और गांव गांव में पेड़ लगाने का कार्यक्रम लगातार जारी है जिससे साफ स्वच्छ हवा मिल सके।




