August 8, 2026 2:28 am

एटा में सामूहिक नरसंहार से इलाके में दहशत, एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल 

डीआईजी सहित आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे 

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी की घंटों छानबीन 

पुलिस रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से कर रही पड़ताल 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। एटा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर कातिलों ने मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ गहन पड़ताल की।

जानकारी के मुताबिक एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े एक घर में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया और 70 वर्षीय डॉ गंगा सिंह शाक्य, उनकी 20 वर्षीय नातिन ज्योति, 40 वर्षीय रत्ना देवी और उनकी पत्नी 65 वर्षीय श्यामा देवी को किसी धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी और आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दोनों मौके पर पहुंचे अफसरों ने गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मृतकों के घर की दहलीज भारी भीड़ जमा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस बीच सामने आया है कि मृतक गंगा सिंह शाक्य के बेटे कमल सिंह का बेटा देवांश घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। वह सुनहरी नगर स्थित कलावती सरस्वती स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर लौटा तो पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। देवांश अपने पिता कमल सिंह के साथ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!