August 8, 2026 2:28 am

एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी ने “इग्नाइट 2025” इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में दिखाया शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। अल हुदा मॉडर्न स्कूल में 19 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित “इग्नाइट 2025” इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी (एसआरआईएसए) के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में एसआरआईएसए की टीमों ने मजबूत रणनीति, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया तथा महत्वपूर्ण जीत अपने नाम की।

अंडर-11 फ़ुटबॉल वर्ग में एसआरआईएसए की टीम ने इंडस वैली स्कूल को 1–0 से पराजित किया। मुकाबले का एकमात्र और निर्णायक गोल अनमोल प्रजापति ने दागा, जिसने टीम को बढ़त दिलाते हुए जीत सुनिश्चित की। खिलाड़ियों की सटीक पासिंग, प्रभावी डिफेंस और शानदार टीमवर्क ने दर्शकों को प्रभावित किया।

अंडर-17 वॉलीबॉल श्रेणी में भी एसआरआईएसए के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने अल हुदा स्कूल को 25–11 के अंतर से हराकर मैच पर पूरी तरह नियंत्रण रखा। खिलाड़ियों की सर्विस, ब्लॉक और स्मैश ने प्रतियोगिता में उत्साह का माहौल बना दिया।

इन विजयों ने यह सिद्ध कर दिया कि एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी न केवल शारीरिक रूप से दक्ष हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी तरह तैयार रहते हैं और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

संस्थान के चेयरमैन एवं माननीय MLC श्री पवन सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और विद्यालय को गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!