July 30, 2026 1:01 am

औरास: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, सीतापुर से लौट रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

​औरास (उन्नाव): सीतापुर से लौटकर वापस उन्नाव जा रहे एक परिवार के लिए सोमवार की रात काल बनकर आई। औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर के पास रात करीब 10:00 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चला रहा उनका भाई सुरक्षित बच गया।

​नींद की झपकी बनी हादसे का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, पी.डी. नगर, उन्नाव निवासी इंद्रबहादुर (30 वर्ष) पुत्र रामबिषुन अपनी पत्नी ललिता (30 वर्ष) के साथ सीतापुर से वापस घर लौट रहे थे। गाड़ी इंद्रबहादुर का भाई संदीप चला रहा था। बताया जा रहा है कि इनायतपुर के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पति-पत्नी लहूलुहान हो गए।

इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने इंद्रबहादुर और ललिता को दर्द निवारक और एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव (D.H. Unnao) रेफर कर दिया है। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कार चला रहा संदीप सुरक्षित है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!