मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद क्षेत्र के गांव महमूदनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय महमूद नगर स्कूल की कक्षा 6 में अध्ययनरत करने वाली छात्रा का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ है।
इस अवार्ड के अंतर्गत छात्रा को नगद पुरस्कृत किया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व भारतीय एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग द्वारा इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर हुआ।
जसमें कंपोजिट विद्यालय महमूदनगर की छात्रा कृषिका रावत का चयन हुआ इस प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रा को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।इस प्रतियोगिता में छात्रा ने सीमेंट उपयोग के बाद उसमें आयी दरारो पर अपना प्रजेंटेशन दिया और सुधार की बात की।नेजाभरी निवासी मजदूर रामू रावत की बेटी ने गांव का नाम रोशन कर दिया परिवार में खुशी का माहौल है।स्कूल प्रबंधन समिति और अध्यापकों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कर उत्साहवर्धन किया अब वह स्टेट लेबल प्रतियोगिता की तैयारी करेगी।




