April 19, 2026 8:05 pm

कपड़ा व्यापारी पिता-पुत्र से मारपीट, लूट

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र में रूपयों के लेनदेन के विवाद में बदमाशों द्धारा कपड़ा व्यापारी पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से व्यापारी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान 5 लाख नगद और आईफोन लूट लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

दुबग्गा के अवध इंक्लेव निवासी मोहम्मद नसीम और उनका बेटा फैज कपड़े का कारोबार करते हैं। अमीनाबाद स्थित यहियागंज के थोक मार्केट में उनकी दुकान है। फैज ने बताया कि बुधवार को वह पिता के साथ दुकान जा रहे थे। तभी वरदानी मंदिर के पास माल निवासी इमरान अपने साथियों के साथ फैज और उनके पिता पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने लोहे रॉड और डंडे से दोनों की पिटाई कर दी। मारपीट होता देख मौके पर भीड़ जुटने लगी। तभी आरोपी फरार हो गए। फैज का कहना है कि आरोपियों ने झोले में रखे पांच लाख रुपए नगद और आईफोन फोन छीनकर भाग निकले।

जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर श्रीकांत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले बाजारखाला इलाके में झगड़ा हुआ था। लूट के आरोप की जांच की जा रही है।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!