August 8, 2026 2:19 am

कांग्रेस मुख्यालय में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक की। इसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के प्रभार के छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, पाकुड एवं कोडरमा की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं को कई दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से किए गए भारत जोड़ों यात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिये सभी जिला प्रभारी महासचिव, सचिव सह विधानसभा प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष मिलकर पंचायत स्तर तक मज़बूत संगठन का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लड़ने के लिए सशक्त संगठन बनाकर केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि मंडल एवं पंचायत स्तर तक गठित कमिटियों का सत्यापन कर अविलंब प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी बनाने की शुरुआत करें। जिले के प्रकोष्ठ एवं विभाग के अद्यतन स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक फेरबदल के लिए अनुशंसा करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सुर्यकांत शुक्ला, जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव, विनय सिन्हा दीपू, बिनोद कुशवाहा, डॉ मंजू कुमारी, जिलाध्यक्ष, प्रमोद दूबे सहित अन्य उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!