पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पहले से डायल 112 की दर्जन भर चार पहिया वाहन दौड़-दौड़कर घटनास्थलों पर पहुंच रही थी, वाहनों की कमी के चलते यह गाडियां सूचना पर लेट पहुंचती थी कि इसी कभी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को डायल 112 की 13 चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित कुमार वर्मा, पुलिस आयुक्त विक्रांत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त डायल 112 राजेश कुमार यादव, सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस डायल 112 सेवा को और बेहतर बनाने के लिए 13 चार पहिया वाहनों को बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में चल रही वाहन सूचना पर सही समय पर नहीं पहुंच पा रही थी इसी के मद्देनजर सोमवार को इन पीआरवी वाहनों के साथ 13 वाहन को शामिल किया गया है ताकि शांति-व्यवस्था और कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।
बताया जा रहा है कि इन वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले अपराधियों पर भी निगरानी रखी जायेगी।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक ये गाडियां किसी भी घटनास्थलों पर शहरी क्षेत्र से आठ से दस मिनट में तथा ग्रामीण इलाकों में दस से 15 मिनट में पहुंचेगी।





