August 8, 2026 4:54 am

कामयाबी: एटीएस टीम को मिला स्वर्ण पदक 

16वीं अखिल भारतीय पुलिस स्टैण्डअलोन स्नाइपर प्रतियोगिता में ‘बेस्ट स्नाइपर डिटैचमेंट इवेंट’ में स्वर्ण पदक जीता

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एटीएस कमांडो आकाश यादव और राकेश कुमार ने मानेसर, हरियाणा में आयोजित 16वीं अखिल भारतीय पुलिस स्टैण्डअलोन स्नाइपर प्रतियोगिता में ‘बेस्ट स्नाइपर डिटैचमेंट इवेंट’ में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 16 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 17 केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के चयनित स्नाइपर कमांडो ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में शूटर और स्पॉटर दो सदस्यीय टीम होती है, जिसमें टीमवर्क, लक्ष्य निर्धारण, पर्यावरणीय हालात का विश्लेषण तथा अत्यंत सटीक फायरिंग के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। आकाश यादव और राकेश कुमार ने अपनी सामरिक दक्षता, धैर्य और उच्च स्तरीय निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी कमांडो आकाश यादव को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा आयोजित बेसिक स्नाइपर कोर्स में “बेस्ट फायर” का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। यह उपलब्धि यूपी एटीएस की विशेष अभियान क्षमता और सामरिक समन्वय को दर्शाती है।

स्नाइपर इवेंट एक विशेष सामरिक प्रतियोगिता या प्रशिक्षण अभ्यास होता है जिसमें स्नाइपर अपनी सटीक निशानेबाजी, धैर्य, छिपकर संचालन, लक्ष्य पहचान और सामरिक निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। यह प्रतियोगिता पुलिस बलों के लिए अपनी विशेष क्षमताओं को दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

यूपी एटीएस की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। आकाश यादव और राकेश कुमार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!