लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।बीते सोमवार को महानवमी के दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आनंद सिंह पत्नी रीना सिंह के साथ मुंबई से आकर सभी नर्सिंग स्टाफ को नारी शक्ति मां की उपाधि देकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष यदुनंदनी सिंह ने बताया कि आनंद सिंह पत्नी समेत संस्थान में विगत लंबे समय से नवरात्रि के अवसर पर आकर सभी नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करते रहे हैं। सभी नर्सों को मां के स्वरूप की उपाधि देकर सम्मानित करते रहे हैं।उन्होंने बताया आनंद सिंह पत्नी समेत लगभग आज से पांच वर्षो से संस्थान में लगातार आ रहे है। यदुनंदनी सिंह ने कहा कि आनंद सिंह के द्वार इस पुनीत कार्य से लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी अपितु यह सराहनीय कार्य होने के साथ इससे हमारी सभी नर्सिंग स्टाफ को उत्साह वर्धन हो रहा है।




