August 8, 2026 4:05 am

किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में अब तक 65418.75 मीट्रिक टन हुई बाजरा की खरीद

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोटे अनाज के तहत समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से 65418.75 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की है। इस योजना से अब तक 12752 किसानों को लाभान्वित करते हुए 13450.33 लाख रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 5749 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है। क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!