August 8, 2026 2:19 am

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तहत गाड़ी संख्या 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर जं. एक्सप्रेस का ठहराव रविवार से मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मेंआवास एवं शहरी कार्य, राज्य मंत्री, भारत सरकार, कौशल किशोर ने विधायक डॉ. नीरज बोरा की उपस्थिति में प्रात: 07:59 बजे गाड़ी सं0 15009 गोरखपुर-मैलानी जं0 एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर नहीं होने से दैनिक यात्रियों व स्थानीय जनता को परेशानी हो रही थी। इस गाड़ी के ठहराव से आम जनता को सुविधा मिल सकेगी तथा गाड़ी के ठहराव से मोहिबुल्लापुर समेत आस-पास की क्षेत्रीय जनता को सीतापुर, मैलानी, गोंडा वाया बढ़नी स्टेशन होते हुए गोरखपुर जंक्शन तक सीधी यात्रा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित अपर मण्डल रेल प्रबंधक/परिचालन विक्रम कुमार एवं शाखाधिकारी तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि व जनता उपस्थित थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!