August 8, 2026 2:18 am

केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में फूड विभाग कैम्प का आयोजन

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद स्थित मेडिसिन मार्केट में मंगलवार को केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में फूड विभाग कैम्प का आयोजन किया गया। जिसे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त एसपी सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। जिसमें सहयोगी के रुप में फूड सेफ्टी ऑफिसर दर्पण कुमार, निशा भारती,शिखा श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव,राजमणि प्रजापति भी शामिल रहें।

वहीं एसोशिएशन के अध्यक्ष हरीश चंद्र साह ,चेयरमैन विनोद कुमार शर्मा,अशोक भार्गव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदीप दुबे, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, एवं पदाधिकारी अवनीश दुबे,अंकित रस्तोगी,मनीष शर्मा ,मोह सालिम,संजीव अग्रवाल, सागर चोपड़ा, मोहम्मद जीशान मोहम्मद हारुन ने अधिकारियों का स्वागत किया। कैम्प के दौरान दवा बाजार से कई व्यापारियों द्वारा लाइसेंस आवेदन किये गये जिन्हें तत्काल बनाकर उपलब्ध करा दिया गया। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि व्यापारियों के फूड लाइसेंस बनाए और साथ ही नए लाइसेंस भी जारी किए गए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!