लखनऊ। अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इन पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम एवं रेल सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध संयुक्त रूप से औचक जाँच अभियान चलाया गया।यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि इन अभियानों के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 15066 (पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस) की लखनऊ पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 7 वेंडरों को अनाधिकृत रूप से तथा गाड़ी संख्या 01432( गोरखपुर पूना सुपरफास्ट स्पेशल ) ट्रेन पर 4 वेंडरों को अनाधिकृत रूप से बिना किसी वैध प्राधिकार पत्र के खाने पीने का सामान बेचते हुए पाया गया।




