लखनऊ। संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर क्रांतिकारी किसान यूनियन लखनऊ के किसान व मजदूर एक साथ मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन के साथ सदर तहसील पहुंचकर एसडीम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।
क्रांतिकारी किसान यूनियन जिला अध्यक्ष एकादशी यादव प्रदेश अध्यक्ष राम रतन यादव विशंभर दयाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार रावत जिला प्रभारी लखनऊ मोहम्मद हफीज जिला उपाध्यक्ष सभी किसान मिलकर के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पहुंच कर नारे बाजी किया जय जवान जय किसान किसान मजदूर एकता जिंदाबाद और एसडीएम साहब को यह भी अवगत कराया की देवा रोड टाटा मोटर्स में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण किया था।
उसका अभी तक ना ही मुआवजा ना ही रोजगार दिया गया जिला अध्यक्ष एकादशी यादव ने कहा यदि 15 तारीख से पहले किसने की समस्या को ध्यान नहीं दिया गया तो मजबूरन किसान टाटा मोटर्स के गेट के पास पहुंचकर एक दिवसी धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी शांतिपूर्वक सभी किसान पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।




