August 8, 2026 2:27 am

क्रांतिकारी किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी के मार्फत दिया ज्ञापन

लखनऊ। क्रांतिकारी किसान यूनियन लखनऊसंयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर कई संगठन मिलकर के राष्ट्रपति जी के नाम पर ज्ञापन जिला अधिकारी के कार्यालय पर जाकर ज्ञापन दिया और किसानों ने यह भी चेतावनी दिया यदि किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाएगा तो जिस तरीके से गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का देशव्यापी आंदोलन हुआ था उसी तरीके से किसान और मजदूर सम्मिलित होकर के बहुत बड़ा आंदोलन करने को कहा है अगर सरकार किसने की बात नहीं सुनता है तो किसान शांत नहीं बैठेगा और सरकार से यह भी कहना है कि स्मार्ट मीटर वह मजदूर विरोधी कानून को वापस ले और स्मार्ट मीटर लगाना बंद करें नहीं तो किसान और मजदूर मिलकर स्मार्ट मीटर जो भी लगाए जाएंगे तो उखाड़ कर वापस बिजली विभाग में जमा करा देंगे और चिनहट देवा रोड पर सन 19i84 में 556किसने की जमीन अधिग्रहण किया गया था।

यूपीएसआईडीसी व टाटा मोटर्स के बीच में समझौता हुआ था कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है उनको हर पत्ते पर एक या दो परमानेंट नौकरी दी जाएगी और क्षेत्र के लिए विकास किया जाएगा शिक्षा के लिए एक स्कूल वह बारात घर व स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल की व्यवस्था की जाएगी जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है हमारी शासन व प्रशासन से उम्मीद है कि इस अनुबंध को जल्द से जल्द लागू करने की कृपा करें नहीं तो किसान व मजदूर टाटा मोटर्स से और सरकार से कहना है कि या तो हमारी मांगों को पूरा कीजिए नहीं तो हमारी जमीन वापस दे दीजिए क्रांतिकारी किसान यूनियन जिला अध्यक्षएकादशी यादव राम रतन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमारजिला प्रभारी लखनऊ विशंभर दयाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हफीज जिला उपाध्यक्ष गोकर्ण यादव ब्लॉक अध्यक्षऔर सैकड़ो किसान व मजदूर सम्मिलित हुए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!