August 8, 2026 2:15 am

खेत में धान की बेड़ खोदते समय किसान को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

रामू गौतम मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आटा खेड़ा (मजरा जमुनिया) में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ रविवार देर शाम खेत में काम कर रहे 65 वर्षीय किसान राम सहाय की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम राम सहाय अपने खेत में धान की बेड़ (पौध) खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। राम सहाय की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और उनके परिजनों को सूचना दी।

परिजन आनन-फानन में राम सहाय को चार पहिया वाहन से इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

सोमवार को घटना की सूचना रहीमाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सोमवार देर शाम पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक राम सहाय के परिवार में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं, जो सभी विवाहित हैं और अपनी मां के साथ रहते हैं। पिता के अचानक चले जाने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!