August 8, 2026 2:22 am

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क,यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर

मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी में मलिहाबाद विकास क्षेत्र में टूटी सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। छात्र, मजदूर समेत राहगीर इस मार्ग पर गड्ढों की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग को पुनः डामरीकरण कराए जाने की मांग अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई अभी तक नहीं हुई है जिससे लोगों में नाराजगी है।

रहीमाबाद थाना अंतर्गत रुसेना जौरिया मार्ग कई महीनों से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। राहगीरों समेत मजदूर, छात्र तथा इस मार्ग से गुजरने वाले हर व्यक्ति को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। बारिश होने पर बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने की वजह से छात्र तथा निकलने वाले राहगीर चोटिल हो रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रुसेना से रहीमाबाद तक पहुंचने में 10 मिनट की बजाय अब 25 मिनट का सफर तय करना पड़ता है। वही गर्भवती महिलाओं को अगर कोई भी समस्या उत्पन्न हो जाए और उन्हें समय से अस्पताल एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाना पड़े तो असंभव है। इसी तरह लोग इस मार्ग से अपनी जान को जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है यह मार्ग हरदोई जनपद को भी जोड़ता है और रोजाना इस मार्ग से हजारों लोगों की तादाद में आना-जाना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग को पुनः बनाए जाने के लिए तहसील दिवस में भी शिकायत की जनप्रतिनिधियों से भी मांग की लेकिन आज तक किसी ने इस मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया इसी तरह ग्राम सभा जिदौर ग्राम सभा लखनऊ में सबसे बड़ी ग्राम सभा लगती है जिसमें 17 गांव आते हैं इसमें रामनगर से होकर गदिया खेड़ा तिगांव भटपुरा डामर रोड में जुड़ा है यह सड़क जब से दमर रोड का निर्माण किया गया है जिसमें आज तक मरम्मत नहीं की गई यह सड़क इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें गांव वालों को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जिसकी शिकायत गांव की ग्रामीणों ने तहसील दिवस लेकर जिले के उच्च अधिकारियों तक कर चुके हैं लेकिन लोक निर्माण के ठेकेदारों की मनमानी से रामनगर की सड़क की मरम्मत नहीं की गई जिससे गांव के निवासी एवं राहगीरों में दिन पर दिन अधिकारियों एवं कर्मचारी पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है अब देखना है कि यह सड़क सरकार ने मरम्मत करवाती है या यूं ही सड़क पड़ी रहेगीऔर गहदो रोड से कैथूलिया गांव तक गई है यह सड़क बहुत ही हालत बहुत ही खराब है यहां के निवासियों ने मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!