November 5, 2026 1:21 am

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है 

लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय लुटेरे नासिर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है जबकि आरोपित नासिर फरार चल रहा था।

सनद रहे कि गोरखपुर जिले के शिवपुर महादेव झारखंडी कुंडाघाट निवासी विश्वजीत को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर लुटेरों ने 14 लाख रुपए लूटकर भाग निकले थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर 28 मार्च 2026 को मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन कर चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था जबकि एक अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित 27 मार्च 2026 को गोरखपुर से जमीन खरीदने के लिए आए थे। जैसे ही लुटेरों को पता चला कि विश्वजीत सिंह के पास मोटी रकम है तो लुटेरों ने उन्हें कॉफी डूड कैफे के पास बुलाया और नोटों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर व हाल पता गोमतीनगर के नेहरू इनक्लेव निवासी नासिर पुत्र सैयद नौसाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!