लखनऊ। राजधानी के इंदिरानगर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 397वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री पद्मा गुप्ता ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को भी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। इसी क्रम में वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।जिसमें गायत्री परिवार की डॉ. नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।साथ ही संस्था की प्रधानाचार्या संचिता सक्सेना ने धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमानंद शर्मा, डॉ.नीलम गुप्ता, पद्मा गुप्ता, संस्थान के निदेशक प्रतीक्षा शुक्ला, प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव, शिक्षक शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें, मौजूद थे।




