August 8, 2026 4:03 am

गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती समारोह आयोजित

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग ने गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मनायी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय और शिक्षकों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शोभा मिश्र ने बताया कि 1524 में कालिंजर के चंदेल राजा कीर्ति सिंह के घर दुर्गाष्टमी पर उनका जन्म हुआ, इसी लिए उनका नाम दुर्गावती रखा गया । दुर्गावती का विवाह गोंडवाना के राजा संग्राम सिंह के पुत्र दलपट शाह से हुआ।

पति की असमय मृत्यु के बाद पुत्र वीर नारायण की संरक्षिका के रूप में उन्होंने शासन सम्भाला। मुगलों से अपने साम्राज्य की रक्षा की और युद्ध्भूमि में लड़ते हुए घायल होने पर स्वयं अपनी कटार से अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान स्पीच कम्पटीशन हुआ।जिसमें निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर सृष्टिï श्रीवास्तव, प्रोफेसर ज्योतिका राठौर ने बड़ी बारीकियों से छात्राओं की स्पीच को सुना और निर्णय दिया। स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार निष्ठïा यादव, द्वितीय सुरभि त्रिपाठी, तृतीय सुप्रिया गोपाल और सांत्वना पुरस्कार सिमरन व वैष्णवी को मिला।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!