August 8, 2026 2:14 am

गोमतीनगर: अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो किलो 15 ग्राम गांजा बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोमतीनगर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के पास से दो किलो 15 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर, महिला उपनिरीक्षक कंचन तिवारी, उपनिरीक्षक हिमांशु द्विवेदी व आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को हैनीमैन चौराहे से रेलवे क्रासिंग की ओर जाने वाले रोड से एक तस्कर को पकड़ा है। उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के टिकैत नगर थाना क्षेत्र स्थित छतापुर कला गांव निवासी अजीत तिवारी पुत्र अचल शंकर तिवारी बताया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है और पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए तस्कर ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मादक पदार्थों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!